बेगुसराय, जनवरी 11 -- सिंघौल, निज संवाददाता। एक ओर पिछले तीन सप्ताह से कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए यह ठंड फायदेमंद साबित हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि जिले में करीब एक लाख 18 हजार हेक्टेयर में रबी की खेती हो रही है और इनमें लगभग 67 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जा रही है। मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि अन्य फसलों को कुछ नुकसान हो सकता है। इसको लेकर पूसा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए समसामयिक सुझाव जारी किये हैं। इसके अनुसार वर्तमान मौसम में आलू, मटर, टमाटर, धनिया, लहसुन एवं अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग की नियमित निगरानी करने की आवश्यकता है। बदलीयुक्त मौसम तथा वातावरण में नमी होने प...