सीवान, दिसम्बर 15 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में गेहूं की बुआई अब अंतिम दौर में है। लेकिन, 50 प्रतिशत हिस्से में गेहूं की बुआई पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि, किसान गेहूं बुआई में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। बुआई में बिलंब की मुख्य वजह खेतों में पानी और खेत की अभी गीली होना है। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह और नवंबर के प्रथम सप्ताह में मोंथा चक्रवात की वजह से जिले भर में भारी बारिश हुई थी। जिसके वजह से चंवरी क्षेत्र में अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। बांगर क्षेत्र में भी मिट्टी गीली होने से बुआई अभी पूरी नहीं हुई है। हालांकि, कुछेक हिस्सों में आगत बोई गई गेहूं की पहली सिंचाई शुरू हो गई है। 8 से 10 दिन में इसमें भी तेजी आ जाएगी। जिनके खेतों में समय से गेहूं की बुआई हो गई थी, वे इस समय गेहूं की पहली सिंचाई कर रहे हैं और जिन्होंने सिंचाई कर दी...