नई दिल्ली, मार्च 18 -- यूपी के ललितपुर के एक गांव में तब हड़कंप मच गया। जब 12 फीट लंबा और 2 कुंतल वजनी मगरमच्छ गेहूं के खेत में घुस गया। मगरमच्छ पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग दी। जिसके बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग को जेसीबी मंगानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद उसे जेसीबी की मदद से उठाकर ट्राली में रखा गया। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना जाखलौन थाना क्षेत्र के जीरोन ग्राम पंचायत का है। जहां एक खेत में बेतवा नदी से मगरमच्छ आ गया। आते-जाते समय उस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसका आकार देख किसानों होश फाख्ता हो गए। उन्होंने जाखलौन पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी जाखलौन ने वन विभाग प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह को इस मामले की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.