मऊ, मार्च 13 -- मऊ। शासन द्वारा गेहूं की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी से किसान खुश हैं। इसका फायदा हजारों की संख्या में जिले के किसानों को मिलेगा, क्योंकि यहां पर गेहूं की पैदावार बंपर रूप से होती है। सरकार के इस फैसले की किसानों ने सराहना की है। हालांकि, किसान नेताओं और विशेषज्ञों का कहना है कि खेती को लाभ का विषय बनाने के लिए और किसानों की आय को दोगुना करने जैसे सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गेहूं की एमएसपी कम से कम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि निकट भविष्य में संभवत: सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देगी और उसे पूरा करेगी। शासन द्वारा प्रतिवर्ष गेहूं से लेकर विभिन्न प्रकार के जिंसों की एमएसपी जारी की जाती है। इस बार सरकार द्वारा 2425 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गेहूं की खरीद किए जाने के लिए एमएसपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.