पटना, अक्टूबर 4 -- रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर अब किसानों से इसी मूल्य पर खरीद की जाएगी। गेहूं के मूल्य पर 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इस वर्ष पैक्सों में गेहूं बेचने पर किसानों को 2585 रुपये मिलेंगे। पिछले वर्ष 2425 रुपये मिला था। केंद्रीय कैबिनेट ने एक अक्टूबर को इसकी मंजूरी दे दी है। वहीं चना पर 225 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। किसानों को इस वर्ष चना बेचने पर प्रति क्विंटल 5875 रुपये मिलेंगे। पिछले वर्ष 5650 रुपये मिले थे। मसूर के लिए 7000 रुपये मिलेंगे। पिछले वर्ष 6700 रुपये मिले थे। यानी मसूर पर 300 रुपये की वृद्धि हुई है। सरसों का एमएसपी 5950 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6200 रुपये कर दिया गया है। सबसे अधिक वृद्धि कुसुम (सैफ्लावर) पर 600 रुपये प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.