आरा, फरवरी 12 -- पीरो, संवाद सूत्र। ई किसान भवन से लिये गये गेहूं का अनुदानित बीज अंकुरित नहीं होने से किसान ने जिला कृषि पदाधिकारी से लेकर कृषि मंत्री तक को पत्र लिखकर मुआवजे की गुहार लगायी है। अगिआंव बाजार निवासी किसान राजकिशोर सिंह ने पत्र में कहा है कि रबी फसल की खेती के लिये गेहूं का अनुदानित बीज ई किसान भवन पीरो से लिया। नवंबर में गेहूं का बीज खेत में डाल दिया गया, लेकिन आज तक गेहूं का बीज अंकुरित नहीं हुआ। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लेकर किसान सलाहकार तक से शिकायत की, लेकिन लाभ नहीं मिल पाया। शिकायत पर कृषि समन्वयक ने जांच तो कर ली है, लेकिन मुआवजा दिलाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। किसान की ओर से कहा गया है कि लगभग आठ एकड़ जमीन में खेती की गयी थी और अंकुरित नहीं होने से गेहूं घर नहीं आयेगा, ऐसे में भूखमरी का संकट उत्पन्न हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.