चंदौली, मार्च 20 -- चंदौली, संवाददाता। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी राल्लपल्ली जगत साईं की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने जिले में गेहूं कटाई के समय आगजनी आदि की घटनाएं रोकने के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कराए जाने की मांग किया। किसानों को सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। सीडीओ ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। प्रभारी जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी के प्रतिनिधि को सख्त हिदायत दी कि अगले बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करेंगे। अन्यथा शासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.