लोहरदगा, फरवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। सोमवार रात को भी बारिश के कारण मंगलवार को सुबह लोहरदगा में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा बारिश की फुहारों की तरह झर रहा था। सुबह आठ बजे तक विजिलविटी काफी कम थी। 50 फीट की दूरी पर चीजों को नहीं देखा जा पा रहा था। हालांकि बारिश से किसानों में खुशी है। गेहूं और दलहन के खेती के लिए इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। इसके अलावा आम और लीची उत्पादन के लिए भी यह बारिश अमृत समान है। आम के पेड़ों में आए मंजर में इस बारिश से आम के बौर अच्छे आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि तेज आंधी और बारिश की वजह से पारा लुढ़क गया है। एक बार फिर लोगों को कंबल और रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...