गया, दिसम्बर 14 -- गेहलौर थाना क्षेत्र के माउंटेन मैन बाबा दशरथ दास की घाटी पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया गया, जिसमें बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट व जरूरी कागजात न रखने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया। छोटे-बड़े दोपहिया व चारपहिया वाहन मालिकों से सात हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जानकारी गेहलौर के थाना प्रभारी रश्मि कुमारी ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...