विकासनगर, जनवरी 16 -- चकराता के गेहरी व मानवा गांव में रोशनी ट्रस्ट के सदस्यों ने शुक्रवार को जरुरतमंदों को गर्म ऊनी कपड़े, बस्ते, जूते व अन्य जरूरत का अन्य सामान वितरित किया। ट्रस्ट के संस्थापक सेनि. कैप्टन चेतन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाना है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी साकेत महेश्वरी द्वारा मुफ्त सामान उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्य सुरेश चौहान, ग्रामीण कल सिंह, केवल सिंह, मेहर सिंह, भगत सिंह, भाव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.