उन्नाव, फरवरी 21 -- बांगरमऊ। हरदोई के कासिमपुर में एक बारात की खुशियां उस वक्त मातम और चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक युवक की संदिग्धावस्था में लहूलुहान लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। सतीश नाम का यह युवक अपने दोस्त की बारात में खुशियां मनाने गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। गेस्ट हाउस से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई इस मौत ने पुलिसिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वहीं, पुलिस की मानें तो घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार करते समय वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी के कुंडा गांव से रिंकू वर्मा की बारात कासिमपुर आई थी। गांव का ही 30 वर्षीय सतीश भी इस जश्न का हिस्सा था। रात को खाना खाने के बाद सतीश अपने साथियों के साथ संडीला रोड पर घर...