कौशाम्बी, फरवरी 24 -- सरायअकिल के चौपुरवा गांव के सामने सोमवार की रात एक गेस्ट हाउस से शादी समारोह में शामिल होकर निकले युवक आपस में भिड़ गए। बीच सड़क वाहन खड़ा करके युवकों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। बेल्ट निकलाकर मारपीट की। इस दौरान राहगीर वहां पहुंच गए। कई चार पहिया वाहन भी खड़े हो गए थे। राहगीरों ने उनकी मारपीट को लेकर एतराज जताया तो सभी लोग अपनी-अपनी बाइक लेकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...