महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में होटल मालिकों को होटल में पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे किनारे पटरी पर वाहन खड़े होने से जाम लगता है। डीएम ने कहा कि शादी विवाह में डीजे की ध्वनि नियंत्रण होनी चाहिए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि डीजे संचालक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करें। निर्धारित ध्वनि में डीजे बजाएं जाएं। विवाह घर संचालक पार्किंग की बेहतर व्यवस्थाएं कराएं। जिस होटल य गेस्ट हाउस में पार्किंग की व्यवस्था न होगी उनके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर शादी विवाह में वाहन सड़क किनारे पटरी पर खड़े किए जा रहे है जिससे आए दिन जाम के हालात पैदा हो रहे है। राजमार्ग किनारे होटल...