हरदोई, फरवरी 14 -- बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुई गेस्ट हाउस व्यवसायी की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शुक्रवार देर रात वीडियोग्राफी एवं पैनल के माध्यम से हुए पोस्टमार्टम में मृतक के सिर और हाथ पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार गर्रा नदी किनारे कर दिया गया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा पुलिया निवासी अनिल सिंह भदौरिया (50) पुत्र पहलवान सिंह का शव गुरुवार दोपहर लोनार गांव के बाहर राजबहादुर डिग्री कॉलेज के पास गेहूं के खेत के निकट सड़क पर खून से लथपथ मिला था। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को गेहूं के खेत से एक बांका, एक मोबाइल फोन और आईडी कार्ड बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.