झांसी, जनवरी 16 -- यूपी के झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। काफी समय से अपने पति से अलग रही रही एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गेस्ट हाउस पहुंची। दोनों एक कमरे के अंदर थे। पति को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गया। पति ने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर महिला का प्रेमी बेड के नीचे छिप गया। पति के साथ पुलिस को देखकर महिला आक्रोशित हो गई और उसने जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला उल्टे पुलिस पर ही बिफर पड़ी। महिला बोली-अब वह पति के साथ नहीं रहती। उसे तलाक देने को तैयार हूं। गेस्ट हाउस में हो रहे हंगामे का वीडियो किसी ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस महिला को थाने लेकर आई औ...