वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगवां (लंका) स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में एसओजी - 2 टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। भवन मालिक, संचालक, ग्राहक और दो दलालों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। युवतियों में दो कोलकाता और एक लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं। सभी के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। इस पर एसओजी-2 टीम ने छापेमारी की। दबिश के दौरान देह व्यापार में संलिप्त तीन युवतियां, एक ग्राहक और दो दलालों तथा होटल मैनेजर एवं भवन स्वामी को पकड़ा गया। गिरफ्तार दलाल मुगलसराय के न्यू मवईपुर खुर्द निवासी मोहम्मद जफर उर्फ राज और आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के चकरपालपुर निवासी राजू यादव है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.