वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के हस्तक्षेप के बाद लक्सा पुलिस ने किरायेदारी के एक विवाद में 8.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। आरोप है कि गेस्ट हाउस के लिए दी गई अग्रिम धनराशि भवन स्वामी नहीं दे रहा। लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के खरगापुर निवासी नील कमल मिश्रा ने शिकायत की थी। बताया कि रामापुरा निवासी दीपातांशु वर्मा का मकान है। उनका भवन 90 हजार रुपये प्रति माह पर गेस्ट हाउस संचालन के लिए 8 दिसंबर को किरायेदारी की लिखापढ़ी कराई। एडवांस में 8.20 लाख रुपये दिया। इंटीरियर में भी करीब आठ हजार खर्च हुए। मकान स्वामी ने कहा था कि पुराना बिजली बिल जमा कर देगा। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालन के लिए भवन देगा। न तो बिल जमा किया, ना ही भवन सौंप रहा है। पैसा भी वापस नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस...