भदोही, जनवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पुरानी तहसील परिसर ज्ञानपुर में साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय गेस्ट हाउस का कार्य करीब 90 फीसदी हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा शीघ्र ही गेस्ट हाउस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग होली से पहले इसको हैंडओवर कराने में जुट गया है। टाईलीकरण एवं रंग-रोगन जैसे मुख्य कार्य अब शेष बचा है। गेस्ट हाउस बनने से जिले में बाहर से आने वाले अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को सहूलियत मिलेगी। जिले में अब तक दो गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। पहला गेस्ट हाउस ज्ञानपुर तहसील के पास और दूसरा वाराणसी, प्रयागराज हाइवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास है। हाइवे पर स्थित राही पर्यटक गेस्ट हाउस की हालत ठीक नहीं है। जिससे शासन से आने वाले नोडल अफसर, मंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि ज्ञानपुर के तहसील के पास स्थि...