रांची, फरवरी 3 -- रांची, संवाददाता। गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से मंगलवार को रांची के बरियातू स्थित निजी अपार्टमेंट में पीएनजी सोसाइटी आउटरीच व जागरुकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 के तहत हुआ। अभियान का उद्देश्य देशभर में स्वच्छ गैसीय ईंधनों को तेजी से अपनाने को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में पीएनजीआरबी के निदेशक (सांख्यिकी एवं स्थिरता) मनीष डेविड सिंह मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने पीएनजी के लाभों की विस्तार से जानकारी दी और इसकी सुरक्षा, निर्बाध आपूर्ति, सुविधा एवं लागत-प्रभावशीलता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आती है। घरों के भीतर वायु गुणवत्ता बेहतर होती है तथा गैस सिलेंडर की बुकिंग, भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.