रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। आपदा के समय आपातकालीन तैयारी की जांच के लिए मंगलवार को गेल इंडिया लिमिटेड और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल नैनीताल रोड सिडकुल ऑफिस के सामने साइबर सेल के पास मंडी उत्पादक समिति के खाली प्लॉट में गैस रिसाव और आगजनी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई। यहां गेल इंडिया के अधिशासी निदेशक आरके सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान तीन कार्मिक घायल हो गये। 6 को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। यहां उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, डॉ़ हरेन्द्र मलिक, संजीव कुमार, सुनील कुमार, उमाशंकर नेगी, आलोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, गौरव अग्रवाल, दक्ष चण्डोक, अप्पा राव आदि रहे। 19 आरडीपी 26
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.