जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। निज संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के सतगामा मुहल्ला में बीते शनिवार कि देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस द्वारा देर रात मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक युवक के परिजन को सूचना दी गई है। मृतक युवक पटना जिले के मोकामा थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 20 निवासी इंद्रदेव प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था। मृतक युवक के मंझले भाई अमर प्रसाद ने बताया कि उनका छोटा भाई अमन कुमार गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। उसे क्रिकेट मैच में और अन्य गेम में पैसे लगा कर खेलने का आदत था। गुजरात में ही साथी एक युवक से अमन कुमार की दोस्ती हुई और उक्त युवक से 98 हज़ार रुपया गेम में हार गया तो वह पैसे मांगने लगा और दबाव बनाने लगा। ...