गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- मुरादनगर, संवाददाता। नगर की सहबिस्वा कॉलोनी से 50 दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय कक्षा दस के छात्र को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से बरामद कर लिया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी ना होने के कारण छात्र घर से फरार हुआ था। छात्र ने एक परिवार के पास मजदूरी की। नगर की सहबिस्वा कॉलोनी निवासी शेरुद्दीन का 15 वर्षीय पुत्र रिहान कक्षा दस का छात्र है। छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर खेले गए गेम्स से पिता के खाते से पैसे कट गए थे। जिस कारण पिता ने रिहान को डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर गत 29 नवंबर को रिहान घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मंगलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.