गाजियाबाद, फरवरी 4 -- दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना बुधवार तड़के 2 बजे भारत सिटी टाउनशिप के टावर बी-1 में हुई। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को तुरंत लोनी के संयुक्त अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम किए लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी, जिसके चलते अक्सर माता-पिता उन्हें डांटते थे।क्या हुआ था? जानकारी के अनुसार, मृतकाओं की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट के मंदिर वाले कमरे की खिड़की अक्सर खुली रहती थी।...