पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। एक दिन पूर्व ऑनलाइन गेमिंग एप खेलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त किए गए मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली के मोहल्ला पकड़िया निवासी अजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना के दौरान पुलिस ने आजम निवासी मोहल्ला सरफराज खां, मोहल्ला पकड़िया निवासी विशेष कुमार और नौगांव पकड़िया निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद उमर को अमरिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने पांच बैंक पासबुक दो चेक बुक, तीन मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड,पांच पैन कार्ड, 12 एटीएम कार्ड और अंगूठी बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने गुड्डू उर्फ आशि...