फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग आईडी देने के नाम पर एक युवक से 39,400 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है। तिरखा कॉलोनी निवासी अविनाश श्योराण ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने एक व्हाट्सएप नंबर और एक अन्य नंबर से बातचीत कर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एक विशेष आईडी देने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि उस आईडी में गेम खेलने के लिए पहले से 39,400 रुपये उपलब्ध रहेंगे। आरोपी की बातों में आकर अविनाश ने अपने आईडीबीआई बैंक खाते से तीन ट्रांजैक्शन में कुल 25,200 रुपये तथा एसबीआई बैंक खाते से दो ट्रांजैक्शन में 14,200 रुपये ट्रांसफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.