रांची, फरवरी 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड बीसा गेतलसूद में मंगलवार से पांच दिनी फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत भारतीय ज्ञान को बढ़ावा देने में शिक्षक और शिक्षा की भूमिका पर सेमिनार किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जसपुरिया एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक सह भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने किया। इसका आयोजन जसपुरिया बीएड और बेथेसदा वीमेन टीचर्स ट्रेनिंग रांची ने किया। सेमिनार में अतिथियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ अनिल कुमार मिश्र और संचालन डॉ कुमारी प्रियंका शर्मा ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा पद्धति से ही हम विश्व में शांति और समृद्धि का माहौल बना सकते हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा वैज्ञानिकता पर आधारित है। यह हमें विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.