रांची, जुलाई 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि एक देश एक विधान एक निशान का नारा देनेवाले इस महापुरुष को भारतीय इतिहास में युगों-युगों तक याद किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, विनोद चौधरी, शंकर महतो, शिवचरण महतो, काजल गोस्वामी, जगेश्वर महतो और बिगेश्वर महतो आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.