रांची, दिसम्बर 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा और कांके प्रखंड के दिव्यांगों ने रविवार को गेतलसूद डैम के तट पर वनभोज का आयोजन किया। इस दौरान दिव्यांग अधिकार मंच के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। मंच के अध्यक्ष तबरेज अंसारी ने बताया कि वनभोज में कांके और अनगड़ा के दिव्यांग शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और मेलजोल बढ़ाना था। कार्यक्रम में जगेश्वर महतो, तबरेज अंसारी, कलाम अंसारी, लीला कुमारी, सुनीता कुमारी, संजू कुमारी, रीना कुमारी, सोबती कुमारी, सुषमा कुमारी, देवनंती कुमारी, विजय महतो, नीलिमा कुमारी, सोनी कुमारी, खुर्शीद अंसारी, जाहिद अंसारी, रफीक अंसारी, रकीब अंसारी और अमन अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.