रांची, जनवरी 6 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि गेतलसूद डैम में 26 जनवरी को टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए सोमवार को मेला समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक सामुदायिक भवन आगरटोली में हुई। इस दौरान एक कमेटी गठित की गई। कमेटी में अध्यक्ष धनकिशोर महतो, सचिव सूरज मुंडा, कोषाध्यक्ष अनिल भोगता, मुख्य संरक्षक तीरथनाथ महतो, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, हीरालाल महतो, संतोष कुमार पाहन, उपाध्यक्ष बिहारी महतो, मकर मुंडा, हरिचरण भोगता, कुंवरलाल महतो, उपसचिव तारकेश्वर महतो, विजय भोगता, मनोज करमाली, राजेश मुंडा, उपकोषाध्यक्ष अजय रजवार बनाया गया। अध्यक्ष धनकिशोर महतो ने बताया कि मेले में आकर्षण टुसू को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दिनभर रंगारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.