रांची, जनवरी 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम के स्थानीय मछुआरा समुदाय की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) ने बड़ी पहल की है। शनिवार को सेकी ने गेतलसूद में 'अक्षय ऊर्जा किसान स्वावलंबी सहकारी समिति' (एफपीओ) को एक लाख मछली बीज और मछली दाना देकर मत्स्य उत्पादन का उद्घाटन किया। सेकी द्वारा इस एफपीओ के लिए स्थापित 50 फिशिग केज (मत्स्य पिंजरों) में मछली पालन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य अतिथि बारीडीह मुखिया चंद्रबाबू मुंडा, विशिष्ट अतिथि चकला मुखिया शिवनाथ मुंडा, भागीरथ मंडल और उपमुखिया बनवारी लाल मौजूद रहे। सेकी के पल्लव यदु ने स्थानीय मछुआरों के सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रति अपनी संस्था की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर सेकी के सामाजिक विकास अधिकारी आशीष कुमार यादव, सहयोगी संस्था महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.