रांची, जून 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार की शाम छह बजे रेडियल गेट संख्या चार को आधा फीट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। लगातार बारिश से स्वर्णरेखा नदी में पानी की आवक बढ़ने से गेतलसूद डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह छह बजे जलस्तर 22.40 फीट के बाद 36 घंटे के बाद गुरुवार की शाम छह बजे जलस्तर 28.50 फीट हो गया। 36 घंटे में जलस्तर आठ फीट बढ़ गया। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग के अभियंता ने शाम छह बजे रेडियल गेट खोलकर पानी बहाने का निर्णय लिया। जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जॉन बोदरा, कनीय अभियंता प्रभात कुमार और विवेक कुमार जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पानी की आवक की दर से इसके निष्कासन करने से जलस्तर स्थिर बना रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर और भी रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.