रांची, जून 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। तेज बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़कर 29.90 फीट होने के बाद गुरुवार की रात 11 बजे एक और रेडियल गेट को खोला गया। डैम के रेडियल गेट नंबर पांच को छह इंच खोला गया। गुरुवार की शाम डैम का जलस्तर 29.9 फीट पहुंच गया था। डैम के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए दो रेडियल गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। हालांकि, आम तौर पर 34 फीट से अधिक खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर होने पर पानी बहाया जाता है। सहायक अभियंता जॉन बोदरा, कनीय अभियंता प्रभात कुमार और विवेक कुमार जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जलस्तर नियंत्रित होते ही रेडियल गेट बंद किया जाएगा। पिछले चार माह से सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन ठप रहने से डैम का जलस्तर बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.