जामताड़ा, जनवरी 28 -- गेड़िया संकुल में शिक्षकों का हर्षोल्लासपूर्ण वनभोज बिंदापाथर, प्रतिनिधि। गेड़िया शैक्षणिक अंचल के तांबाजोर संकुल अंतर्गत सभी शिक्षकों ने आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ाने के लिए वनभोज कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया। यह कार्यक्रम तुंबाबेल के पास प्राकृतिक स्थल पर संपन्न हुआ। शिक्षकों ने स्थल पर पहुंचकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया और आपसी संवाद को सुदृढ़ किया। वनभोज में अंताक्षरी, समूह खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हल्की-फुल्की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिससे माहौल और भी रोमांचक बना। सामूहिक भोजन एवं अनुभव साझा सत्र ने शिक्षकों को अपने अनुभव, चुनौतियां और नवाचार साझा करने का अवसर दिया। संकुल सचिव संजीत हांसदा और संकुल साधन सेवी महावीर यादव ने इस आयोजन की सफलता पर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.