नई दिल्ली, फरवरी 6 -- gate exam 2026 guidelines: अगर आप गेट 2026 देने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। कल यानी 07 फरवरी से देशभर में गेट परीक्षा शुरू हो रही है। एग्जाम वाले दिन छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है, कहीं देर न हो जाए, कहीं जरूरी कागज छूट न जाए या किसी नियम की वजह से अंदर ही न जाने दिया जाए इसलिए बेहतर यही है कि घर से निकलने से पहले सारी गाइडलाइंस साफ-साफ समझ ली जाएं, ताकि परीक्षा वाले दिन दिमाग सिर्फ सवालों पर रहे, टेंशन पर नहीं।कब-कब और कैसे होगी गेट 2026 परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट 2026 का आयोजन 07 फरवरी के साथ-साथ 08, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह परीक्षा पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इस साल कुल 30 टेस्ट पेपर रखे गए हैं, यानी अलग-अलग विषयों के लिए अलग पेपर होंगे। उम...