समस्तीपुर, फरवरी 4 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन के बीच जितवारपुर चौथ गांव के पास मंगलवार की सुबह फाटक संख्या 40 ए पर बाइक सवार शख्स ने गेटमैन के साथ मारपीट की। गेटमैन की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसी वार्ड संख्या-2 निवासी कुशेश्वर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव (33) के रूप में हुई है। इसको लेकर उसने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह फाटक-40ए पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान ट्रेन क्रासिंग की जानकारी मिलने पर उसने गुमटी को गिरा दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो शख्स पहुंचे और हॉर्न बजाते हुए जबरदस्ती गुमटी खोलने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान गेटमैन ने बताया की गुमटी स्टेशन से ही इंटरलॉक हो गया है। स्टेशन से चाभी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.