भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता शहर के बरारी स्थित कंप्यूटर सेंटर पर गेट की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पाली में परीक्षा देकर निकले ट्रिपल आईटी के छात्र आस्तिक दास ने बताया कि कुल 65 सवाल थे। जिसमें 15 एप्टीट्यूड और 50 कोर विषय पर आधारित थे। मध्यम स्तर से प्रश्न पूछे गए थे। कॉलेज में जो पढ़ाई हुई है, उससे प्रश्नों को हल करने में काफी आसानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...