मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में बनने वाले प्रवेश द्वार का विरोध एलएस कॉलेज एलुमनी संघ ने किया है। संघ के अध्यक्ष अरविंद वरुण ने राज्यपाल को इसको लेकर पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि लंगट सिंह कॉलेज और विवि की सीमा निर्धारित की गई है। इस सीमा का उल्लंघन करते हुए 147 फीट आगे बढ़कर विवि प्रशासन गेट बनवा रहा है। एलएस कॉलेज एक राष्ट्रीय धरोहर है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि वे विवि को पहले से निर्धारित सीमा में ही प्रवेश द्वार बनाने का आदेश दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...