मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। बीआरएबीयू में गेट निर्माण पर एलएस कॉलेज और विवि प्रशासन से बात नहीं बन सकी। गेट निर्माण पर शनिवार को हुए विवाद के बाद शनिवार को ही देर शाम प्राचार्य और बीआरएबीयू प्रशासन के बीच बैठक हुई थी, लेकिन इस बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका। एलएस कॉलेज के शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि हमारी मांग सिर्फ इतनी ही है कि जो गेट का निमार्ण कराया जा रहा है। वह विवि अपनी जमीन में कराये। एलएस कॉलेज की जमीन को छोड़ दें। सूत्रों ने बताया कि बीआरएबीयू के कुलपति अभी नहीं हैं। कुलपति के आने के बाद इस मामले में आगे कोई बात होगी। गेट निर्माण नहीं करने पर शिक्षकों ने एक ज्ञापन भी कॉलेज की प्राचार्य को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...