मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर के प्रबन्धन विभाग (एमबीए) में गैट टू गैदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ-साथ शैक्षणिक नाटिका का भी आनन्द लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज चेयरमैन डॉ एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार निदेशक, डॉ प्रेरणा मित्तल प्राचार्या, डा. विनित शर्मा, डॉ श्वेता राठी , डॉ ओम प्रकाश कुशवाह आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बौद्धिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर प्रबन्धन विभाग के डा. राजीव रावल, डा0 चित्रा श्रीवास्तव, डॉ सोमनाथ भटटाचार्य का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...