प्रयागराज, फरवरी 8 -- करेली के कसारी-मसारी निवासी मोहम्मद अहमद के प्लाट में लगे गेट का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी हो गया। कसारी मसारी निवासी मोहम्मद अहमद ने पुलिस को दी तहररी में बताया कि उनका ऐनुद्दीपुर स्थित प्लाट की चहारदीवारी के गेट का ताला तोड़कर 40 किलो सरिया, फावड़ा आदि सामान उठा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...