पटना, फरवरी 13 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौते से वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को और गति मिल सकेगी। बिहार सरकार और फाउंडेशन के बीच शुक्रवार हुए समझौते के मौके पर उन्होंने यह बात कही। फाउंडेशन के साथ चल रहे 'सहयोग ज्ञापन' (एमओसी) का नवीनीकरण पांच वर्षों के लिए किया गया है, जो अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मौजदूगी के बीच सरकार की ओर से समझौते पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा गेट्स फाउंडेशन की भारत निदेशक अर्चना व्यास ने हस्ताक्षर किए। उपमुख्यमंत्री ने समझौते के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री को बधाई दी। कहा कि बिहार सरकार राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। हमें प्रसन्नता है कि गेट्स फाउंडेशन का तकन...