बागपत, मई 4 -- गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रबंधक कृष्णपाल, प्रेसिडेंट सुनील चौहान व प्रधानाचार्य अमित चौहान के निर्देशन में लिटिल सैफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर सर्व किए। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि आज की भाग दौड़ तथा तनावपूर्ण जिंदगी में बच्चे घर का बना खाना कम तथा जंक फूड ज्यादा पसंद करते हैं तथा इस प्रकार के भोजन से बच्चे आलसी तथा उग्र स्वभाव के हो रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लिटिल सैफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों ने सामूहिक रूप से मिलजुल कर खाना बनाया तथा उसे परोस कर एक साथ मिलकर खाया, ताकि उनमें एकता की भावना का विकास किया जा सके। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से सारा, अयान व दिव्यांश, द्वितीय स्थान पर संयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.