जमशेदपुर, मई 29 -- वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025, ताइवान में भारत ने गेटबॉल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह गौरवशाली जीत इंडियन गेटबॉल यूनियन (आईजीयू) की टीम ने अर्जित की, जिसने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह मुकाम हासिल किया।भुवनेश्वर स्थित आईजीयू मुख्यालय के मार्गदर्शन और रांची में सक्रिय झारखंड राज्य गेटबॉल संघ के समर्थन से यह टीम तैयार हुई। झारखंड संघ के अध्यक्ष बलराम तांती ने इस उपलब्धि को भारत और राज्य दोनों के लिए गर्व का क्षण बताया। टीम के सदस्य द्वैपायन पटनायक, उमाकांत पाणि, सर्वेश्वर महापात्र और दिलीप सरंगी थे। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के मुकाबलों में विभिन्न देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को पराजित किया। गेटबॉल, वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में शामिल 35 खेलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.