फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- गेंहू, आलू, मिर्च और सरसों की खेती में खरपतवार और कीट नाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। किसानों को गणवत्तापूर्ण कीटनाशक और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को अधिकारियों ने बीज एवं कीट नाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। 40 प्रतिष्ठानों से गेंहू बीज के 16 और कीटनाशकों के आठ नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। किसानों द्वारा रबी फसलों की बोआई की जा चुकी है। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेंहू, 55 हजार हेक्टेयर में आलू, 10 हजार हेक्टेयर में मिर्च, 15 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती की गई है। डीएम रमेश रंजन ने बीज एवं कीट नाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन किया है। बुधवार को जिला कृषि अधि...