भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने कोसी दियारा के बैनाडीह बहियार में बीरबन्ना निवासी भवेश यादव एवं भोला यादव समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध हथियार के बल पर गाली-गलौज करते हुए खेत में गेंहू के बोए फसल को ट्रैक्टर से जोतकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर भवानीपुर पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...