फतेहपुर, जनवरी 7 -- बिंदकी। क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में बीते शनिवार को महावीर प्रसाद किसी काम से गए थे। घर में वृद्ध मौसी मौसी थी। गांव का ही युवक साथियों के साथ पहुंचा और चार कुंतल गेंहू चोरी कर ले गया। महावीर प्रसाद घर पहुंचा और अनाज गायब देख स्तब्ध रह गया। गेंहू की फटी बोरी से गिरते अनाज के पीछे पीछे पहुंचा तो दीपक के घर तक मिले थे। जिसकी शिकायत पर दर्ज केस में दीपक को पुलिस ने पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी अवधेश, रोहित व बड़कू को पकड़ लिया। जिनके पास से एक कुंतल गेंहू, 1750 रुपए बरामद हुए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तीनों को न्यायालय से भेजा भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...