सीवान, फरवरी 5 -- कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जहां गेहूं के लिए यह ठंड फायदेमंद है, वहीं अन्य सब्जियों की सुरक्षा के लिए उचित जल प्रबंधन व फफूंदीनाशक का छिड़काव जरूरी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमृत आरोही ने बताया कि आलू व मटर की फसल में झुलसा रोग से बचने के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड या मैंकोजेब का छिड़काव करना चाहिए। वहीं, ठंड के दौरान हल्की सिंचाई करनी चाहिए, ताकि मिट्टी का तापमान बना रहे, साथ ही जड़ों में फफूंद न लगे। उन्होंने बताया कि कोहरे व पाले से बचने के लिए फसलों को खेत के उत्तर-पश्चिम दिशा में धुआं करने की सलाह दी जाती है। धूप निकलने पर ही कीटनाशकों का प्रयोग करें, ताकि दवा का असर सही से हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...