बदायूं, फरवरी 7 -- बिल्सी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अकौली में घर में गेंद चले जाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए इस झगड़े में बुजुर्ग दंपति समेत चार लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी लियाकत अली पुत्र इनायत अली ने कहा, शुक्रवार सुबह उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनके नाती सुभान की गेंद पड़ोस के घर में चली गई। गेंद वापस लेने के लिए जब सुभान वहां गया तो पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बच्चे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर दादा लियाकत अली, दादी जमीला और मुराद अली मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पड़ोसियों ने उन पर भी हमला कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे चारों लोग घायल हो गए। कोतवाल मनोज ...