वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी में पहली बार 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। यह कहा जा सकता है कि एक सप्ताह तक गेंद पर हाथों की जोर आजमाइश का भरपूर रोमांच रहेगा। यूपी में अब तक दो बार, 1985 में कानपुर और 2013 में मुरादाबाद में राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता हुई है। वाराणसी में यह पहली बार हो रही है। इस मेगा आयोजन के लिए पूरी तरह काशी तैयार है। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन महासचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी 58 टीमें पहुंच चुकी हैं। शुभारंभ के मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ी, कोच, आफि...