झांसी, दिसम्बर 2 -- गेंदा फूल के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कई टिप्स दिए और किसानों को बीज और यंत्रों का का वितरण भी किया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें ब्लॉक बड़ागाँव के ग्राम विरगुआ एवं मवई के 19 अनुसूचित जाति किसानों को गेंदा की खेती के लिए प्रेरित करते हुए उन्नत किस्म का बीज वितरित किया गया। साथ ही किसानों की लागत घटाने एवं मेहनत को कम करने के उद्देश्य से खरपतवार प्रबंधन, निदाई-गुड़ाई के लिए हस्त-चलित (हैंड ऑपरेटेड) कृषि यंत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि झांसी की जलवायु गेंदा सहित विभिन्न फूलों की खेती के लिए अत्यं...